A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

उर्स मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई-नागपुर, नागपुर-नासिक के बीच स्पेशल ट्रेन चलेंगी

1 / 100 SEO Score

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 12 जुलाई 2026।

नागपुर,महाराष्ट-: आने वाले उर्स मेले के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई से नागपुर और नागपुर से नासिक रेलवे-स्टेशन के बीच चार अनारक्षित विशेष स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन इस तरह से है-: ट्रेन क्रमांक 01021- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई से दिनांक 11/07/2026 को रात में 12 बजे छूटेगी और उसी दिन दोपहर के समय। 15:45 बजे नागपुर रेलवे-स्टेशन पर यह ट्रेन पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 012022 12/07/2026 को रात के समय में 21:40 बजे नागपुर रेलवे-स्टेशन से छूटेगी और दूसरे दिन दोपहर के समय में 13:50 बजे मुंबई रेलवे-स्टेशन पर पहुंचेगी। इर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव-: दादर , कल्याण, ठाणे, नासिकरोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, मनकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बड़नेरा, धामनगांव, वर्धा आदि रेलवे-स्टेशनों पर रहेगा। नासिकरोड अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दो फेरों के साथ चलेगी-: ट्रेन क्रमांक 01203नागपुर रेलवे-स्टेशन से 12/07/2026 को शाम के समय में 18:15 बजे छूटेगी और यह.स्पेशल ट्रेन दूसरे दिन सुबह के समय 05:30 बजे नासिक रोड रेलवे-स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 01204 नासिक रोड से 13/07/2026 को सुबह के समय में 07:50 बजे छूटेगी और उसी दिन रात के समय 20;00बजे नागपुर रेलवे-स्टेशन पर पहुंचेगी। .इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव-: अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, बड़नेरा, धामनगांव, चांदूर, अकोला, शेगांव, मनकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड़ आदि रेलवे-स्टेशनों पर रहेगा । प्राप्त जानकारी के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों में रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए 16 जनरल द्वितीय श्रेणी के कोच, दो सामान्य द्वितीय श्रेणी सह.गार्ड ब्रेक वैन रहेंगे।. ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित बिना रिजर्वेशन वाले होंगे, जिससे आम साधारण रेल यात्रीगण बिना आरक्षण के यात्रा कर सकेंगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!