A2Z सभी खबर सभी जिले की

ई- अटेंडेस लगा कर गायब हो रहे शिक्षकों पर लगाम, अटेंडेस व्यवस्था में बदलाव

2 / 100 SEO Score

FB IMG 2811999868556128100सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। अब शिक्षक केवल स्कूल पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें छुट्टी के बाद स्कूल परिसर से ही ई-अटेंडेंस का लॉगआउट करना अनिवार्य होगा। इसके लिए विभाग ने ‘हमारे शिक्षक’ एप का नया अपडेट जारी कर दिया है। विभागीय समीक्षा में सामने आया कि छुट्टी के समय करीब 50 प्रतिशत शिक्षकों की लोकेशन स्कूल परिसर से बाहर दर्ज की गई थी। इससे संकेत मिला कि कई शिक्षक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद समय से पहले विद्यालय छोड़ देते थे। ग्रामीण क्षेत्रों से इस तरह की शिकायतें अधिक मिलने के बाद सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। नई व्यवस्था के तहत अब शिक्षक विद्यालय परिसर से बाहर जाकर लॉगआउट नहीं कर सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षक निर्धारित समय तक विद्यालय में मौजूद रहें और विद्यार्थियों को पूरा शैक्षणिक समय मिल सके। विभाग का कहना है कि ई-अटेंडेंस का उद्देश्य केवल उपस्थिति दर्ज करना नहीं, बल्कि शिक्षकों की जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करना भी है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार वर्तमान में लगभग 90 प्रतिशत नियमित शिक्षक, 93 प्रतिशत अतिथि शिक्षक और 100 प्रतिशत प्राचार्य ‘हमारे शिक्षक’ एप के माध्यम से ई-अटेंडेंस दर्ज कर रहे हैं। जिलावार प्रदर्शन में बैतूल, सतना, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट और नीमच बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हैं, जबकि भोपाल, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम और रायसेन में ई-अटेंडेंस का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम पाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी, शिक्षण व्यवस्था में सुधार आएगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!