A2Z सभी खबर सभी जिले की

समाज सेवा ही रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य-डा.विशाल गर्ग

7 / 100 SEO Score

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो 20260712 170502 COLLAGE

रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह आयोजित

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

समाज सेवा ही रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 12 जुलाई। रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह सिडकुल स्थित होटल में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा व सचिव मनोज का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। एमपी गुप्ता एवं विधायक आदेश चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज को बधाई देते हुए कहा कि सेवा के कार्यों में रोटरी क्लब का अनुकरणीय योगदान है। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर समाज उत्थान में किए जा रहे प्रयास प्रसंसनीय है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कनखल द्वारा गरीब निर्धन परिवारों की मदद, स्वास्थ्य कैंप, जागरूकता अभियान समाज के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने सभी से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया। डायरेक्टर विशाल गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि समाज सेवा ही रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य है। रोटरी क्लब कनखल द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण में रोटरी क्लब का अहम योगदान है। महिला उत्थान एवं मलिन बस्तियों में शिक्षा को लेकर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज ने आभार जताते हुए कहा कि रोटरी क्लब कनखल हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुडकर कार्य कर रहा है। गंगा सफाई, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, शिक्षा सामग्री वितरित करने आदि प्रकल्प निरंतर चलाए जा रहे हैं। इस दौरान इस असिस्टेंट कमिश्नर चेतन घई राजीव अरोड़ा, मनोज सुबुद्धि, अक्षय अग्रवाल, हरपाल सिंह, अनुभव गिरी, प्रदीप अग्रवाल, साहिल चावला, राजेश त्यागी, शालू सिंह, विवेक गिरी, आशीष सपरा, केशव जोशी, शैलेंद्र सिंह, डॉक्टर एच के. सिंह मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!