
26 वां पाली से श्री गाजण मांता धाम पेदल संघ यात्रा
21 जुलाई 2026 को।
पाली रोहट क्षेत्र में 12 जुलाई 2026 रविवार श्री गाजण माता धाम प्रांगण में पेदल यात्रा संघ के अध्यक्ष मोहनलाल परिहार की अध्यक्षता में आम बैठक का आयोजन किया गया बैठक में 20 जुलाई 2026 को रात्रि को बजरंग बाग में जागरण सुबह 5:00 बजे आरती के बाद 21 जुलाई 2026 को पाली से 26 वां श्री गाजन माता धाम पैदल संघ यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से ढोल नगाड़े डीजे के साथ भक्त नाचते गाते गाजन माता धाम पहुंचेंगे। माता के दरबार में ध्वजा चढ़ाई जाएगी
पंडाल में दुर्गेश एंड पार्टी द्वारा मनमोहक भजन और नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। तत्पश्चात हेमावास परिहार परिवार द्वारा महाप्रसादी का भोग लगाया जाएगा आए हुए भक्तों को प्रसादी परोसी जाएगी। इस मौके पर पैदल संघ यात्रा के अध्यक्ष मोहनलाल परिहार, कोषाध्यक्ष खेताराम परिहार, उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, सचिव महेंद्र परिहार हेमावास, धर्मेंद्र सेन, प्रकाश, रतन समस्त परिहार गोत्र के बंधु सहित सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।















