
मनासा।बुधवार को दोपहर 3:30 बजे वनविभाग उप वन मण्डल अधिकारी मनासा दशरथ अखंड को ग्राम परदा निवासी दिनेश पिता सत्यनारायण ने सूचना दी की ग्राम परदा में उनके खेत पर एक अजगर है जिस पर तुरंत मामला संज्ञान लेते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी मनासा शाश्वत द्विवेदी के माध्यम से रेस्क्यू टीम मनासा को मोके के लिए रवाना किया। रेस्क्यू टीम ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 10 फिट लंबा 25 किलो वजनी अजगर का सफल रेस्क्यू किया। अजगर पूर्णतः स्वस्थ था, जिसे उसके प्राकृतिक जंगल आवास में छोड़ा गया। रेस्क्यू के दौरान जगदीश मकवाना,महेश पाटीदार,बीट प्रभारी मनासा एवं रावतपुरा एवं शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।













