A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: वाटर पार्क में नहाते समय 40 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था युवक, पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज

IMG 20260716 WA00152
                           मृतक विजेंद्र (फाइल फोटो)

कांठ (मुरादाबाद)। कांठ नगर के मोहल्ला फकीरगंज निवासी विजेंद्र (40) पुत्र पूरन सिंह की स्विमिंग पूल में नहाते समय अचानक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विजेंद्र अपने कुछ दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र में गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी से आगे सहसपुर बॉर्डर के पास स्थित एक वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर पानी में गिर पड़ा। वहां मौजूद दोस्तों और अन्य युवकों ने उसे तत्काल बाहर निकाला तथा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी प्रभारी कमल दीप, कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, एसआई संजीव कुमार और एसआई मोनू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने वाटर पार्क पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में नगर स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक विजेंद्र ई-रिक्शा चलाता था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” को जानकारी देते हुए बताया कि युवक की मौत स्विमिंग पूल में नहाते वक्त हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार। ✍️

Back to top button
error: Content is protected !!