
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हालात अब सामान्य हो गए हैं. 3 लोगों दर्दनाक मौके जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल !

तड़के सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया, जिससे घर के बाहर और अंदर सो रहे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान में ऐसा कहा गया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है लेकिन जांच होना जरूरी है। फिलहाल प्रशासन की समझाइश और कार्रवाई के बाद सड़क से जाम हटवा दिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही












