दिवंगत युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के घर पहुंचे डीएम और एसपी, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा
महराजगंज जनपद के सिसवा नगर निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की लखनऊ के एक होटल में हुई मौत के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी उनके आवास पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।
डीएम और एसपी ने परिजनों के साथ बैठकर उनकी पीड़ा साझा की तथा घटना की पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने परिवार से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण को पूरी संवेदनशीलता के साथ देख रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक जांच सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है और यदि किसी भी समय किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो परिवार सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकता है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि तथ्य सामने आ सकें।
महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
16/07/2026
महराजगंज: ‘प्रोजेक्ट पहचान’ से बच्चों की होगी समय पर पहचान और उपचार, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
16/07/2026
कल 17 जुलाई को पश्चिमी यूपी को सीएम योगी की विकास सौगात
16/07/2026
नशे के खिलाफ मैदान में उतरी नीमच पुलिस, 1000 छात्रों सहित हजारों लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
16/07/2026
डिस्चार्ज से पहले थम गई सांसें! जिला अस्पताल में महिला की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जिला अस्पताल में हंगामा
16/07/2026
सिकंदराराऊः रोडवेज बस चालको पर डयूटी के समय नशा करने पर लगानी होगी पाबंदी चालक की लापरवाही से खडे ट्रक मे घुसी बस, एक की मौत, डेढ दर्जन हुये घायल
16/07/2026
प्रमुख गतिविधियां ड्रोन सर्विलांसः एरिया-02, एरिया-03, एरिया-04, एरिया-06 तथा एमएनडी क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक निगरानी की गई
16/07/2026
मेडल, सम्मान और उत्साह के साथ राज्य चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए तैराक* *-जिला तैराकी संघ ने चयनित खिलाड़ियों का किया सम्मानित, 16 से 18 जुलाई तक इंदौर में 54वीं स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
16/07/2026
सिकंदराराऊः रोडवेज बस चालको पर डयूटी के समय नशा करने पर लगानी होगी पाबंदी चालक की लापरवाही से खडे ट्रक मे घुसी बस, एक की मौत, डेढ दर्जन हुये घायल
16/07/2026
जय जगन्नाथ… जगत पसारे हाथ… के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!