A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार FB IMG 1784207259007अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामिया/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 15.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरपुर तिराहा के पास से थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2026 धारा-103(1), 109(1), 115(2), 351(3), 352, 3(5), 191(2), 74 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के इनामिया अभियुक्त मोनू साहनी उर्फ राधेश्याम पुत्र रामनरेश उर्फ नरेशन साहनी निवासी रैपुरिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। थाना चुनार पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0-23/2026 धारा-103 (1), 109(1), 115(2),351(3),352,3(5),191(2), 74 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –मोनू साहनी उर्फ राधेश्याम पुत्र रामनरेश उर्फ नरेशन साहनी निवासी रैपुरिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र 27 वर्ष *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।

Back to top button
error: Content is protected !!