मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: पार्षदों की सामान्य बैठक सम्पन्न, शहर विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर हुआ निर्णय।

IMG 20260205 162211

FB IMG 1770288584826

 

सिंगरौली: पार्षदों की सामान्य बैठक सम्पन्न, शहर विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर हुआ निर्णय।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)


सिंगरौली:  नगर निगम सिंगरौली के पार्षदों की सामान्य बैठक नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में परिषद की नियमित बैठक निर्धारित समयावधि में न होने पर चिंता व्यक्त की गई तथा प्रत्येक दो माह में अनिवार्य रूप से सामान्य बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीवर लाइन एवं नल-जल योजना की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। वहीं, गनियारी प्लाजा में लंबे समय से बंद पड़ी दुकानों के मामले में न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द निराकरण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
सिविक सेंटर निर्माण को लेकर बताया गया कि लगभग 200 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है, साथ ही इंडोर स्टेडियम एवं ऑडिटोरियम का कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।
नगर निगम क्षेत्र में संचालित मोबाइल टॉयलेट्स की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी ताकि सार्वजनिक कार्यक्रमों में नागरिकों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा निगाही मोड़ से दुद्धिचुआ (मध्यप्रदेश–उत्तरप्रदेश सीमा) तक सीमेंट-कांक्रीट सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
अमृतजल योजना के अंतर्गत कई वार्डों में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं, मोरवा जोन में शव वाहन एवं पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में नवजीवन विहार चौराहा, बैढ़न बस स्टैंड एरिया, माजन मोड़, निगाही मोड़ सहित अन्य प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटाने तथा सामुदायिक भवनों के संचालन एवं संधारण को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में निगम के अधिकारी, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!