उत्तर प्रदेश

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन किसी पहचान का मोहताज नहीं: मुकेश राजपूत

बजरंग धर्मशाला में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई

बन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

गरौठा (झांसी)। बजरंग धर्मशाला में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार सिंह एवं गिरवर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।IMG 20260715 WA0176

बैठक का शुभारंभ संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। IMG 20260715 WA0194वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता आवश्यक है। मीडिया को बिना किसी दबाव और पक्षपात के सत्य तथ्यों को जनता के सामने रखना चाहिए।
जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन किसी पहचान का मोहताज नहीं है। संगठन प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है।

उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा और पत्रकारों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में गिरवर सिंह, अनिल कुमार शर्मा, हेमन्त यादव सहित अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद संगठन के पत्रकारों को परिचय-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मिश्रा ने किया, जबकि अंत में तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।IMG 20260715 WA0199

इस अवसर पर पवन कुमार श्रीवास, आनंद मोहन पाठक, राजीव परमार, कल्लू वर्मा, विपिन श्रीवास, संजय रिछारिया, सुनील कुमार तिवारी, धर्मेंद्र सिंह (संजू), कुलदीप यादव (मोनू), कृष्ण कुमार (के.के.) सोनी, सार्थक नायक, कौशल किशोर, शौकीन खान, शैलेंद्र यादव, विवेक अग्रवाल, मुबीन खान, धर्मेंद्र तिवारी, रत्नदीप यादव, धर्मेंद्र स्वर्णकार , भूपेंद्र सिंह सेंगर, योगेश मिश्रा, मानवेंद्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!