




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर के यशस्वी सांसद रमेश अवस्थी , उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य सलिल विश्नोई ,एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी सीसामउ विधानसभा सुरेश अवस्थी आदि भाजपा नेताओं की उपस्थिति में वंचित समाज की सरकार में सम्मानजनक भागीदारी दिए जाने तथा सफाई कर्मचारी आयोग का गठन सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू किए जाने प्रदेश में बांस शिल्प कला आयोग अथवा बोर्ड बनाए जाने उत्तर प्रदेश में रिक्त पड़े पदों पर सीधी भर्ती किए जाने तथा वंचित वर्गों में जैसे बसोर बरार वंशकार बांसफोर वाल्मीकि धरकार, को आयोग निगम बोर्ड में अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा आबादी के अनुपात में विधायक एवं सांसद राज्यसभा सांसद सदस्य विधान परिषद बनाए जाने की मांगकी गई है बड़ी संख्या में संगठन के नौ राज्यों के पदाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के 52 जनपदों के कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर जायज मांगों का समर्थन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वंचित समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
*कानपुर संवाददाता शादाब रईस की खास रिपोर्ट*













