A2Z सभी खबर सभी जिले की

बयाना सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं

विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बयाना सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। आंदोलित कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम मासिक वेतन 25 हजार रुपए निर्धारित कर समय पर भुगतान करने और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता राशि व नियमित पेंशन व्यवस्था लागू करने की प्रमुख मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं व अवकाश देने, मोबाइल रिचार्ज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने, उड़ान योजना के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त रखने, बाल वाटिका भर्ती में प्राथमिकता देने और 10 वर्ष की सेवा पर सुपरवाइजर पद पर नियमित पदोन्नति देने की भी अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!