A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारी

धमतरी /बेलरगांव-साँकरा -घटुला से जैतपुरी मार्ग पर मरम्मत के नाम पर लीपापोती, गड्ढे जस के तस!!

बेलरगांव-साँकरा -घटुला से जैतपुरी मार्ग पर मरम्मत के नाम पर लीपापोती, गड्ढे जस के तस!!

धमतरी /सिहावा,बेलरगांव बेलरगांव-साँकरा -घट्ला वं जैतपुरी मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को देखकर कई बार शासन प्रशासन एवं अभी वर्तमान में हए सुशासन तिहार में भी इस रोड की मरम्मत के लिए गुहार लगाया गया था। जिसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया लेकिन सडक की वास्तविक मरम्मत करने के बजाय केवल खानापूर्ति की गई। सड़क के कुछ हिस्सों में मरम्मत कार्य किया गया है। परंत बडे बड़़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को जस का तस छोड दिया गया । इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों अब भी बनीं हई है। स्थानीय लोगों को कहना जिस तरह की मरम्मत की गई है उससे सडक की स्थिति में कोर्ड विशेष स्धार नहीं हआ है। कई स्थानों पर केवल छोटे गड्रों को भरकर औपचारिकता पररी कर दी गई है। जबकि सबसे अधिक खराब और खतरनाक हिस्सों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

सड़क पर बनी बड़ी दरारें और उखड़़ें हए हिस्से आज भी दर्घटनाओं को आ मंत्रित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया की लम्बे समय से इस मार्ग के डामरीकरण और गुणवत्तापूर्वक मरम्मत की मांग की जा रही है। इसके लिए कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को आवेदन एवं ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है ।कई बार इस रोड की खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों को उम्मीद थी की सड़क की सम्चित मरम्मत होगी लेकिन विभाग ने केवल काम चलाऊ मरम्मत कर अपनी जिम्मेदारी पर्र करने का प्रयास किया।

यह मार्ग धमतरी और कांकेर जिले के बीच आवागमन का प्रमख रास्ता है। जहां से प्रतिदिन ग्रामीण.छात्र कर्मचारी ,मरीज और व्यापारी गुजरते हैं। क्षेत्र वासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मरम्मत के नाम पर लीपापोती बंद कर सडक की पुरी लंबाई का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए तथा जहां जहां सडक क्षतिग्रस्त है वहां गुणवत्तापूर्ण और स्थाई मरम्मत कराया जाए ताकि लोगों को सरक्षित और स्गम आवागमन की सुविधा मिल सके।

और तो और विभाग के द्वारा जो डस्ट लाया गया है गहरे गढडों में डालने के लिए उसको रोड पर ही छोड दिया गया है अभी तक उसको गड्े में नहीं डाला गया है गढडोगरी ,बेलर से आमगांव जाने वाले सडक उसको ऐसी ही छोड़ दिया गया। जिससे कई बार दर्घटना हो चुका है दो दिन पूर्व द्सरे गाड़डी को साईड देने के चक्कर में फस गया जो विभाग के द्वारा मेंन रोड़ पर डस्ट रखें उसमें जिसको देखते हुए राहगीरों के द्वारा धक्का मार कर निकाला गया।लेकिन इस और कोई ध्यान नही दिया जा रहा संबंधित विभाग के द्वारा बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं ।।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!