A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रविदेश

फिल्म “जुरासिक पार्क ” और ऑस्कर विजेता एक्टर सैम नील का सोमवार को निधन हो गया है

सैम नील के परिवार ने सोशल मीडिया में जारी बयान मे इस दुखपूर्ण खबर की पुष्टि की

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 13 जुलाई 2026

-: हालीवुड की प्रसिद्ध फिल्म जूरासिक पार्क” और ऑस्कर विजेता फिल्म “द पियानो , के एक्टर सैम नील का आज 13 जुलाई सोमवार को निधन हो गया है। एक्टर सैम नील 78 वर्ष के थै। सैम नील के परीवार वालों ने सोशल मीडिया में जारी एक बयान में इस दूखद खबर की पुष्टि की है।

20260713 154713 एक्टर सैम नील को दमदार सहज एक्टिंग के जाना जाता रहा हैव सैम नील ने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया था, सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें जूरासिक पार्क फिल्म में डाॅ. एलन ग्रांट के अभिनय से प्राप्त हुई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार सैम नील को एंजीयोईमयूनोबलासटिक टी- सेल लिम्फोमा नामक एक दुर्लभ ब्लड कैंसर हुआ था, जिसमें ईलाज के बाद बीमारी ठीक हो गई थी, फिलहाल उनके परिजनों ने सैम के निधन के कारण नहीं बताए। सैम नील न्यूजीलैंड के मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। सैम नील का पूरा नाम नाईजल जाॅन डमोॅट सैम नील था। सैम नील उन कलाकारों में शामिल थें, जिन्होनें 1970 के दशक के अंत में आस्ट्रेलियाई फिल्मों को विश्व भर में पहचान दिलवाई थी। वर्ष 1993 में रिलीज हुई फिल्म जूरासिक पार्क, सैम नील के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म भी साबित हुई। सैम ने फिल्म जूरासिक पार्क में डाॅ. एलन ग्रांट नाम के पेलियोनंटोंलाॅजिसट की भूमिका निभाई थी। उनका यह अभिनय इतना लोकप्रिय रहा कि उन्होनें बाद में जूरासिक पार्क 3,(2001), और जूरासिक वर्ल्ड डोमिनियन-2022, में भी इसी भूमिका को अदा किया था। सैम नील की कुछ प्रसिद्ध यादगार फिल्में-: इवेंट होरिजोन-1997, पजैशन-1981, द ओमैन 3:द फायनल काॅनपिलकट-1981, डेड काम- 1989, द हंट फाॅर रेड अक्टूबर-1990, द पीयानो- 1993 ऑस्कर विजेता फिल्म। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्टर सैम नील एक अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि वे न्यूजीलैंड में टू पैडाॅक नाम से अपना वाइनयाॅर्ड – अंगूर का बाग भी चलाते थे। सैम नील सोशल मीडिया पर भी अक्सर करके अपने फार्म और वहां से संबंधित जानवरों की तस्वीरों और वीडीयोज भी साझा किया करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।।। ॐ शांतिं।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!