
हरिकनक क्लब ने सफाई कर्मचारियों को बांटे छाते और जलपान, किया सम्मानित
लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर के तत्वावधान में मंगलवार को मोराबादी में नगर निगम के लगभग 30 सफाई कर्मचारियों के बीच छाते एवं जलपान का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना तथा उनका मनोबल बढ़ाना था।
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर के तत्वावधान में मंगलवार को मोराबादी में नगर निगम के लगभग 30 सफाई कर्मचारियों के बीच छाते एवं जलपान का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना तथा उनका मनोबल बढ़ाना था।

इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि सफाईकर्मी समाज के अभिन्न अंग हैं और हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके सम्मान और सहयोग के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन विजय कुमार पाठक ने की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के प्रशासक लायन प्रेमशंकर मिश्रा, सचिव लायन दीपक कुमार साहू, पीआरओ शिव किशोर शर्मा, लायन सपना चटर्जी, लायन सुभाशीष चटर्जी, लायन अनिल कुमार, लायन अशोक कुमार, लायन सुनीता मेहता, लायन इंद्रदेव प्रसाद एवं लायन प्रियंबरी चटर्जी सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

