?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडताज़ा खबरदेशधार्मिकराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, डीजे पर रोक की उठी मांग

श्री बंशीधर नगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर उंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

श्री बंशीधर नगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर उंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने की।

IMG 20260622 WA0035
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के अधिकांश लोगों ने मोहर्रम जुलूस में डीजे के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि मोहर्रम मातम और श्रद्धा का पर्व है और डीजे के उपयोग से इसके मूल उद्देश्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने तथा नशापान से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि डीजे का प्रयोग नहीं करना बेहतर होगा, क्योंकि इसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने ताजिया जुलूस के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

IMG 20260623 WA0038
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल किशोर ने भी डीजे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके उपयोग से बचने की सलाह दी। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की।IMG 20260623 WA0037
बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष संध्या देवी, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, अमर पांडेय, प्रमोद कुमार, तौहीद खान, हजारी प्रसाद, मुकेश चौबे, मंटु चौबे, शैलेश चौबे, अमर राम, मुश्ताक अहमद शेख, प्रो. महमूद आलम, राजकुमार राम, नूरे आलम, राम पवन गुप्ता, श्रीराम पासवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#Garhwa #ShriBanshidharNagar #Muharram2026 #PeaceCommitteeMeeting #PoliceAdministration #SocialHarmony

Back to top button
error: Content is protected !!