?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबरधार्मिकमनोरंजनरांची

काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित

किताबी ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है संस्कारिक ज्ञान : अरविंद कुमार शर्मा

रांची। छात्र क्लब कला, संस्कृति एवं खेलकूद मंच (यूनिट छात्र क्लब ग्रुप) की ओर से कांके प्रखंड के पतराटोली स्थित बाल संस्कार केंद्र (अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने की।IMG 20260629 WA0142
समारोह में काव्य नाथ शहदेव (छात्र, जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, डोरंडा) को भजन, कीर्तन, सुंदरकांड एवं हारमोनियम वादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सुलोचना शहदेव को आधुनिक संगीत, देशभक्ति की भावना और बच्चों को संस्कारिक शिक्षा देने के लिए सम्मानित किया गया।IMG 20260629 WA0144
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के वरीय संरक्षक अरविंद कुमार शर्मा तथा अवधेश कुमार शर्मा ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संस्कारिक ज्ञान भी जीवन को सही दिशा देता है। उन्होंने कहा कि सुलोचना शहदेव बच्चों में नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास कर समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं।IMG 20260629 WA0143
इस अवसर पर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि बाल संस्कार केंद्र से जुड़े बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए छात्र क्लब हरसंभव सहयोग करेगा और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का समापन भक्तिमय संगीत एवं गायत्री मंत्र के साथ हुआ। समारोह को सफल बनाने में सुरुचि रंजन, दीपक राणा, कमाख्या नाथ शहदेव एवं कृति शहदेव सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!