A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वाझारखंडराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंसमाज और राजनीति

दिवंगत शिक्षक के घर पहुंचे विधायक अनंत प्रताप देव, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार को प्रखंड के पुतुर गांव पहुंचे और दिवंगत शिक्षक सच्चिदानंद यादव के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की

सगमा (गढ़वा): क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार को प्रखंड के पुतुर गांव पहुंचे और दिवंगत शिक्षक सच्चिदानंद यादव के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।IMG 20260531 WA0018

विधायक ने कहा कि सच्चिदानंद यादव एक आदर्श शिक्षक होने के साथ-साथ बेहद मिलनसार और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। क्षेत्र के लोगों के साथ उनका गहरा जुड़ाव था और वे अपनी मधुर वाणी एवं व्यवहार से सभी का दिल जीत लेते थे। उन्होंने कहा कि उनकी असमय मृत्यु से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख पहुंचा है।

उन्होंने परिजनों से कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं और जब भी आवश्यकता होगी, हर संभव मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर मुक्तेश्वर पांडे, समाजसेवी बालेश्वर यादव, मंगलेश यादव, जय गोपाल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!