A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

मानसून में जहरीले सांप के काटने से घबराए नहीं अपनाए ये तरीका

IMG 20260706 WA00594

बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं, क्योंकि इस समय उनके बिलों में पानी भर जाता है और वे सुरक्षित जगह की तलाश में बाहर आ जाते हैं। ऐसे में खेत, बगीचे, सड़क या घर के आसपास सांप दिखना आम बात हो जाती है।

कई बार अनजाने में इंसान सांप के संपर्क में आ जाता है और डसने की घटना हो जाती है, जिससे डर और घबराहट फैल जाती है। लेकिन सही जानकारी और तुरंत उठाए गए कदम किसी की जान बचा सकते हैं। सांप के काटने की स्थिति में घबराना सबसे बड़ी गलती होती है, जबकि समय पर सही प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर सांप काट ले तो तुरंत क्या करना चाहिए, किन बातों से बचना चाहिए और कौन से घरेलू मिथक गलत हैं, ताकि आप सही समय पर सही कदम उठाकर जान बचा सकें।

सांप के काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए? –

1. मरीज को शांत रखें

सांप काटने के बाद डर और घबराहट से दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जिससे जहर शरीर में तेजी से फैल सकता है। इसलिए मरीज को शांत रखना सबसे पहला कदम है।

2. प्रभावित हिस्से को स्थिर रखें

जिस जगह सांप ने काटा है, उसे कम से कम हिलाना चाहिए। हाथ या पैर को ज्यादा मूव करने से जहर तेजी से फैल सकता है।

3. मरीज को लेटाकर रखें

मरीज को सीधा और आरामदायक स्थिति में लिटाएं, ताकि शरीर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

4. तुरंत अस्पताल ले जाएं

यह सबसे जरूरी कदम है। जितनी जल्दी अस्पताल पहुंचेंगे, जान बचने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।

5. झाड़ फूंक जादू टोटका से दूर रहे ध्यान रहे सावधानी बरते समय रहते अस्पताल पहुचाए
6. व्यूरो रिपोर्ट कमलेश सिंह उइके वंदे भारत न्यूज़ शहडोल

Back to top button
error: Content is protected !!