हाथरस सिकंद्राराऊ पुरदिलनगर। युवा सनातन धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी दिनेश शर्मा ‘स्नेही’ ने अदम्य साहस, अटूट आस्था और दूद संकल्प का परिचय देते हुए लगभग 1700 किलोमीटर की 57 दिवसीय ऐतिहासिक पदयात्रा पूर्ण कर बाबा बर्फानी के पावन श्री अमरनाथ धाम में दिव्य दर्शन किए तथा शनिवार को अपने गृह नगर पुरदिल नगर सकुशल लौट आए। उनके आगमन पर नगर वासियों ने बैंड-बाजों, पुष्पवर्षां और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया