मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: भारत विकास परिषद का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श।

AddText 07 05 08.15.51

 

 

सिंगरौली: भारत विकास परिषद का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श।

 

सिंगरौली:  भारत विकास परिषद इकाई सिंगरौली द्वारा मिश्रा नर्सिंग होम के सौजन्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित शिविर में वार्ड नं 41 गनियारी लायंस पार्क में वार्ड वासियो की उपस्थिति में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा लगातार संचालित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर चिकित्सा परामर्श और उपचार का लाभ मिल सके।

भारत विकास परिषद ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। आए हुए वार्ड वासियों ने भारत विकास परिषद की सराहना करते हुए इसी तरह आगे भी स्वास्थ्य शिविर कराए जाने का आग्रह किया !

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!