A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

मनासा: श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर से भव्य शाही सवारी निकाली गई

मनासा: 17 अगस्त सोमवार को नगर के प्राचीन श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर से भगवान महादेव की भव्य शाही सवारी अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली गई। श्रावण मास के पावन अवसर पर निकली इस सवारी का मनासा प्रेस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने मंच लगाकर पुष्पवर्षा व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। शाही सवारी दोपहर ठीक 3 बजे मंशापूर्ण महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। भगवान महादेव एक सुसज्जित रथ में सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। जैसे ही बाबा की सवारी मुख्य मार्गों पर पहुँची, पूरा मनासा नगर हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारों से गूँज उठा।

शाही सवारी के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा में शामिल भगवान शिव-पार्वती, नंदी जी, राधा-कृष्ण और संकटमोचन हनुमान जी का रूप धारण किए कलाकारों ने श्री बद्रीनारायण मंदिर के निकट भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे नगर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग देखने आए। पारंपरिक स्वांगधारियों के सुंदर दृश्यों और सजीव झांकियों ने मार्ग में खड़े हजारों नगरवासियों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान के रथ की अगवानी की और पूजा-अर्चना की। यह शाही सवारी दोपहर से शुरू होकर देर शाम पुनः मंशापूर्ण महादेव मंदिर पहुँची, जहाँ पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भव्य महाआरती की गई और सभी श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद वितरित किया गया। इस प्रकार इस विशाल धार्मिक आयोजन का सफल समापन हुआ।FB IMG 1787051781306 FB IMG 1787051770465 FB IMG 1787051765051 FB IMG 1787051745250

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!