A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिजली के वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार कीमत के चोरीशुदा वायर जब्त

FB IMG 7872958129017808550सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस ने बिजली के वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹40,000 कीमत के चोरीशुदा बिजली के वायर बरामद किए हैं। दिनांक 03.07.2026 को फरियादी अंकित चौरसिया (उम्र 33 वर्ष), निवासी पुरव्याऊ टौरी, सागर, जो जनआध्या एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कंपनी का गोदाम पंडापुरा स्थित ज्वाला देवी मंदिर के पास, बाघराज वार्ड में है, जहां बिजली के वायर के बंडल रखे हुए थे। रात्रि लगभग 8:00 बजे फरियादी अपने सहयोगी अजीज रहमान खान के साथ गोदाम पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में कंपनी में कार्यरत आदर्श रजक एवं तरुण जाटव बैग में बिजली के वायर के तीन बंडल रखकर गोदाम से चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। चोरी गए वायर की अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 732/2026 अंतर्गत धारा 331(4) एवं 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं विश्वसनीय सूचना तंत्र की सहायता से आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों 1. आदर्श पिता राजेन्द्र रजक, उम्र 26 वर्ष 2. तरुण पिता रविशंकर जाटव, उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी मढ़िया, विट्ठल नगर, कैंट, सागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की। उनके कब्जे से ₹40,000 मूल्य के चोरीशुदा बिजली के वायर बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक लोकेश पटेल, प्रधान आरक्षक कुरेश, आरक्षक सुनील चौबे, दिनेश यादव एवं राजीव तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!