

कांठ (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ला विशनपुरा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में एक वृहद यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के महिला-पुरुषों और बच्चों ने आहुतियां लगाकर सुख-समृद्धि एवं सामाजिक कल्याण की कामना की। आयोजित वृहद यज्ञ के बाद भगवान को अर्पित किए गए भोग को वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिला-पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में अधिक ज्येष्ठ मास के चारों बड़े मंगल और ज्येष्ठ मास के चार मंगल यानी कुल आठ मंगलवार को अनवरत सुंदर कांड के पाठ मोहल्ला बिशनपुरा स्थित स्वर्गीय पंडित श्री बाबूराम जी शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कराए गए थे, सुंदरकांड के आठ मंगलवार के पारण हेतु रविवार को धर्मशाला परिसर में एक वृहद यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शर्मा उनकी धर्मपत्नी तारा शर्मा, नीलम पांडे और उनकी पुत्रवधू डॉक्टर उपासना, दिवाकर शर्मा और उनकी धर्मपत्नी साधना शर्मा, विकास शर्मा और उनकी धर्मपत्नी वंदना शर्मा, ओमकार शर्मा उनकी धर्मपत्नी पूनम शर्मा, संदीप शर्मा उनकी धर्मपत्नी विनीता शर्मा, रचित शर्मा सोनू उनकी धर्मपत्नी शिवानी शर्मा, अनीता शर्मा और उनके पुत्र शब्द शर्मा, सोनिया शर्मा और उनके पुत्र पंडित अथर्व कौशिक, मेधा कौशिक आदि रहे।
विधिविधान से वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान श्री गणपति गौरी, भगवान श्री हनुमान जी आदि देवी देवताओं का पूजन करते हुए यज्ञ विधि आरंभ की गई। सभी ने एक स्वर में कवन सो काज कठिन जग माहि जो नहीं होई तात तुम्ह पाहि से 101, और 24 गायत्री से आहुतियां लगाई गई। ब्राह्मण समाज के महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने आहुतियां लगाकर सुख-समृद्धि और सामाजिक कल्याण की कामना की। आयोजित वृहद यज्ञ के बाद भगवान को अर्पित किए गए भोग को वितरित किया। प्रसाद संदीप शर्मा बिट्टू, यतेंद्र शर्मा, विमलेश शर्मा, अनुजा शर्मा, अनंत शर्मा, विनायक शर्मा की ओर से वितरित कराया गया। इस दौरान सत्य प्रकाश शर्मा, कुलदीप कौशिक, अरुण शर्मा, संजय कौशिक, राजीव शर्मा एडवोकेट, अभी शर्मा, दक्ष शर्मा, शार्व शर्मा, शौर्य भारद्वाज, शब्द शर्मा, शिव शर्मा के अलावा प्रकृति गौड़, प्रतीक्षा शर्मा, रश्मि शर्मा, सीमा शर्मा, अर्चना शर्मा, वंदना शर्मा, साधना शर्मा, मंजू शर्मा, सोनिया शर्मा, मोना शर्मा आदि बड़ी संख्या में समाज की महिला पुरुष मौजूद रहे। बृहद यज्ञ के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा और कार्यक्रम संयोजिका अनुजा शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️












