A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी पुलिस में अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग पर फोकस, एसपी भावना पांडेय ने दिए सख्त निर्देश

धमतरी पुलिस में अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग पर फोकस, एसपी भावना पांडेय ने दिए सख्त निर्देश

धमतरी। 15 जुलाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने बुधवार को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनोन्मुखी पुलिसिंग को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धमतरी पुलिस की कार्यशैली अनुशासित, पारदर्शी, संवेदनशील और जनता के प्रति जवाबदेह होनी चाहिए। साथ ही अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने के निर्देश दिए।

बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित वर्दी, उत्कृष्ट टर्नआउट और समयबद्ध ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाए, जबकि लापरवाही और कदाचार करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बेसिक और विजिबल पुलिसिंग पर जोर
एसपी ने जिले में Visible एवं Basic Policing को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए सदर बाजार सहित प्रमुख बाजारों में नियमित पैदल पेट्रोलिंग, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और धार्मिक स्थलों पर लगातार पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा।

नशा, जुआ और अवैध गतिविधियों पर सख्ती
बैठक में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और अन्य अवैध कारोबारों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। चाकूबाजी की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से चाकू मंगाने वालों पर भी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

होटल-ढाबों की होगी नियमित जांच
एसपी ने होटल और ढाबों की नियमित चेकिंग करने, अवैध शराब परोसने या बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने तथा सराफा लाइन, बैंक, एटीएम और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई और तकनीकी व्यवस्था पर विशेष ध्यान
उन्होंने थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, एफआईआर योग्य मामलों में तत्काल अपराध दर्ज करने, सीसीटीएनएस में समय पर प्रविष्टियां अपडेट करने तथा NATGRID सहित तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अपराध अनुसंधान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित समंस एवं वारंटों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, भानुप्रताप चंद्राकर, मीना साहू, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, साइबर थाना, यातायात, महिला सेल, अजाक थाना एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!