महराजगंज पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ सेवा देने के बाद उपनिरीक्षक (ना.पु.) बृजेन्द्र कुमार मिश्र सोमवार को हुए सेवानिवृत्त
40 साल से अधिक की पुलिस सेवा के बाद उपनिरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र सेवानिवृत्त, महराजगंज पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
महराजगंज। महराजगंज पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ सेवा देने के बाद उपनिरीक्षक (ना.पु.) बृजेन्द्र कुमार मिश्र सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में पुलिस कार्यालय महराजगंज में विदाई समारोह आयोजित कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।
समारोह में पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने श्री मिश्र के उज्ज्वल भविष्य, सुखद पारिवारिक जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उपनिरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र ने 40 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में शाहजहांपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर और महराजगंज समेत विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कर्तव्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए पुलिस विभाग में योगदान दिया।
विदाई समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मिश्र के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
लखनऊ में अधिवक्तताओ के चैम्बर अवैध होने के कारण तोड़े जा रहे हैं लेकिन वही दूसरी तरफ बीच शहर में स्थित कैसरबाग बस अड्डा और रेजीडेंसी के सामने स्थित रोडवेज का वर्कशाप जिसकी वजह से प्रतिदिन भीषण जाम लगा रहता है इन दोनों को शहर से बाहर क्यों नहीं भेजा जा रहा है। इसको भी तो हाई कोर्ट संज्ञान में ले, जिससे बीमार व्यक्ति समय पर बलरामपुर हॉस्पिटल तक पहुंच सके। #lucknowcivilcourt #lucknowhighcourt #lucknowpolice #lucknowTrafficPolice #YogiAdityanath #yogiadityanathgovernment #UttarPradeshGovernment
31/08/2026
भावुक पलों के बीच हरिद्वार पुलिस के चार जवान सेवानिवृत्त।
31/08/2026
. बस्ती – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत की तैयारी*
31/08/2026
हिन्दू मुस्लिम के प्रतिक हजरत शेख बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती का 778 वा उर्स कुल की रस्म के साथ हुआ सम्पन्न
31/08/2026
चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
31/08/2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-SSB अलर्ट,
31/08/2026
महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप,
31/08/2026
जिगनिहवा चौराहे पर राजू दास के खिलाफ पुतला दहन
31/08/2026
सिद्धार्थनगर में अपराधी प्रवृत्ति के चन्दन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
31/08/2026
ऑपरेशन कवच के तहत सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक,
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!