A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली नगर निगम के जिला मुख्यालय अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 आदर्श वार्ड स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड वैढ़न यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत एवं मेंटीनेंस कार्य का भूमिपूजन किया गया।

IMG 20260205 112307

­

FB IMG 1770269662307 FB IMG 1770269654956

 

 

सिंगरौली: बैढ़न यात्री प्रतीक्षालय मरम्मत कार्य का नगर निगम अध्यक्ष व वॉर्ड पार्षद द्वारा हुआ भूमिपूजन।

सिंगरौली नगर निगम के जिला मुख्यालय अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 आदर्श वार्ड स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड वैढ़न यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत एवं मेंटीनेंस कार्य का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद श्रीमती सीमा जायसवाल उपस्थित रहीं। नगर निगम अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, संविदाकार एवं वार्डवासियों की मौजूदगी में यात्री प्रतीक्षालय सहित बस स्टैंड परिसर के आवश्यक मरम्मत एवं मेंटीनेंस कार्यों का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए वार्ड पार्षद श्रीमती सीमा जायसवाल ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में कराए जाने वाले सभी मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूरी गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अंतरराज्यीय बस स्टैंड है, जहां दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, ऐसे में यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना वार्ड की पार्षद होने के नाते हमारी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पूर्व में बस स्टैंड परिसर में पुलिस चौकी संचालित थी, जो वर्तमान में नहीं है। इस संबंध में वे वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर पुनः पुलिस चौकी स्थापित कराने का प्रयास करेंगी, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या असुरक्षा का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम को लेकर वार्डवासियों ने मरम्मत एवं मेंटीनेंस कार्य की सराहना करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कराने का आग्रह किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात नगर निगम अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद द्वारा बस स्टैंड परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। निगम अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही स्थानीय दुकानदारों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!