A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बगरैन में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक बैठक संपन्न

 

बगरैन में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक बैठक संपन्न

बगरैन :- कस्बे के प्रतिष्ठित ओ पी सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील गुप्ता ब्रज प्रान्त महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रहे। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना है। उन्होंने राष्ट्र सेवा और धर्म रक्षा के प्रति सभी को समर्पित रहने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संगठन का विस्तार किया गया।नये पदाधिकारियों की घोषणा की गई और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। सभी नये सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठन की रीति नीति समझाई। इस अवसर पर ठा अनिल सिंह राठौर विभागाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल, ओमपाल सिंह दद्दा सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा कालेज के स्टाफ मौजूद रहा। बैठक का समापन राष्टगान और संगठन के जयघोष के साथ हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!