?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूँ : उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने अधिकारियों को एसएसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

FB IMG 1770356493495बदायूँ : उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने अधिकारियों को एसएसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

…………………………………………. …………….

बदायूं : दिनांक 05.02.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। पुलिस के अनुसार इस अवसर पर एसएसपी बदायूँ ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियाँ भी बढ़ जाती हैं और उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी व अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा बनाए रखनी होगी। उन्होंने जनसेवा व कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई तथा अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नत अधिकारियों में निरीक्षक नासिर खां (थाना कुंवरगांव), निरीक्षक रामनाथ कनौजिया (थाना अलापुर), निरीक्षक सूपेन्द्र मलिक (थाना वजीरगंज), निरीक्षक रजनीश कुमार (थाना सहसवान) एवं निरीक्षक अमरपाल सिंह (सम्बद्ध यूपीपीसीएल) शामिल है

तपन प्रताप सिह जिला रिपोर्ट बदायूं

Back to top button
error: Content is protected !!