A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

छोटी खाटू में शिक्षा के नए युग का आगाज़: ₹449 लाख की लागत से बनेगा विद्यालय का भव्य भवन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान व शिक्षा व पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने विद्यालय का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

IMG 20260127 WA0043 1 IMG 20260127 WA0042 IMG 20260127 WA0040 1 IMG 20260127 WA0045

 

 

डीडवाना-कुचामन

क्षेत्र के शैक्षिक विकास को नई गति देते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी खाटू के नवीन भवन का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। 449.00 लाख की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन की आधारशिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की गरिमामयी उपस्थिति में रखी गई।

 

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 4.49 करोड़ की यह राशि विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।

डीडवाना-कुचामन जिले के छोटी खाटू कस्बे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर इस विद्यालय का नाम अब आचार्य महाश्रमण के नाम से रखा जाएगा।

शिलान्यास समारोह के बाद

 

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति की विशेषताओं के बारे में कहा कि केंद्र सरकार देशभर में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने मातृभाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि आने वाले समय में राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में राजस्थानी भाषा का अध्ययन भी शुरू किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि आज के युग में डिजिटल संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को विद्यार्थी जीवन से ही स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे युवा हुनरमंद बनेंगे और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकेंगे।

 

कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि छोटी खाटू में बनने वाला यह विद्यालय अपने आप में एक मॉडल स्कूल होगा, जो कई मायनों में निजी विद्यालयों से भी आगे रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना है।

इस  दौरान मंत्री श्री दिलावर ने जानकारी दी कि इस विद्यालय के निर्माण के लिए सरकार की ओर से लगभग 4.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, वहीं छोटी खाटू के जैन समाज की ओर से भी 50 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दो वर्षों के भीतर प्रदेश के विद्यालयों में राजस्थानी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिसके लिए सिलेबस तैयार कर लिया गया है।

इससे पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान व शिक्षा व पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने छोटी खाटू में जैन तेरापंथ समाज के आचार्य श्री महाश्रमण के सानिध्य में आयोजित हो रहे मर्यादा महोत्सव में पहुंच कर आशीर्वाद लिया और आचार्य महाश्रमण के प्रवचन को सुना।

इस अवसर पर किसान आयोग अध्यक्ष सी. आर. चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!