A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजन

प्रखंड के सोनडीहा पंचायत में मनरेगा योजना में जेसीबी चलने की प्राथमिकी दर्ज होते ही धुरकी पुलिस एक्सन में 

सगमा(गढ़वा):प्रखण्ड के कलमा गांव में संचालित मनरेगा योजना में नियमों की अनदेखी करते हुए मजदूरों के स्थान पर जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा प्रखण्ड के कलमा गांव में संचालित मनरेगा योजना में नियमों की अनदेखी करते हुए मजदूरों के स्थान पर जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की पुष्टि होते ही मनरेगा बीपीओ कुमार अभय द्वारा धुरकी थाना में अज्ञात जेसीबी मशीन संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही संबंधित योजना पर तत्काल रोक लगा दी गई है।IMG 20260130 WA0060प्राथमिकी दर्ज होने के बाद धुरकी थाना के एएसआई सुभाष कुमार अकेला ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पंचायत कर्मियों की मौजूदगी में मेठ सहित अन्य लोगों का बयान दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा निर्माण स्थल, कार्य की स्थिति एवं मशीन के उपयोग से जुड़े तथ्यों की बारीकी से जांच की गई।IMG 20260130 WA0060 1इस संबंध में एएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के तहत संबंधित लोगों का बयान लिया गया है और पूरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रारंभिक जांच प्रक्रिया है, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। वहीं, इस घटना के बाद मनरेगा में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!