A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेशशिक्षा

निवाड़ी : शासकीय हाई स्कूल जुगयाई में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आनंद सभा आयोजित

आगामी मंडल परीक्षा को लेकर छात्रों को चिंता मुक्त रखने पर दिया गया मार्गदर्शन

निवाड़ी।                                                           आगामी मंडल परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय हाई स्कूल जुगयाई में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 3 फरवरी 2026 को आनंद सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला संपर्क व्यक्ति (आनंद) एवं संस्था के प्राचार्य  व्ही.के. पुरोहित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

IMG 20260203 WA0017

आयोजित सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के समय होने वाली चिंता, तनाव एवं घबराहट से मुक्त करना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण के सही तरीके बताए गए तथा कहानी के माध्यम से परीक्षा संबंधी तनाव को सहजता से समझाया गया।

सभा में विद्यार्थियों को अनुशासित ढंग से कार्य योजना बनाकर अध्ययन करने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के उपाय बताए गए। साथ ही परीक्षा के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने और घबराहट पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके भी साझा किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को आगामी मंडल परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!