अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रशिक्षा

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा कल 10 फरवरी से शुरु हो रही है।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 09 फरवरी 2026

नागपुर ====-> महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं कल मंगलवार 10फरवरी 2026 से आरंभ हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर जिले मे कुल 172 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीअक्षाएं संपन्न करवाई जायेंगी। परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो सके इसके लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा हेतु गोपनीय केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकल मुक्त बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों का लगाना अनिवार्य किया गया है।। परीक्षा केंद्रों में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, गाईड, चिट आदि प्रतिबिंबित सामग्री के ले जाने पर सख्त पाबंदी है। जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अनियमितता को रोकने के लिए शिक्षा विभाग द्वार कड़ी व्यवस्था की गई है। शिक्षा विभाग ने उड़नदस्ते भी तैयार किए हैं। नागपुर शिक्षा मंडल ने परीक्षा टाइम टेबल, प्रवेश पत्र, विषय परिवर्तन, प्रायोगिक परीक्षा अन्य जानकारी के लिए कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। विद्यार्थी सहायक अधीक्षक ए•बी• शेंडे- मोबाइल नंबर 9049789081, एवं पर्यवेक्षक लिपिक- मोबाइल नंबर ‘- 9890427961, से संपर्क कर सकते हैं। और परीक्षा से संबंधित समस्याओं के लिए नागपुर जिले के लिए विशाल गोस्वामी की नियुक्त की गई है। छात्र मोबाइल नंबर-8275039252, पर संपर्क कर परीक्षा संबंधित सामाधान प्राप्त कर सकते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!