

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुरूप एवं जनहितकारी सोच को धरातल पर उतारते हुए, पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर समाजिक समरसता, जागरूकता एवं पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु जन चेतना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना सानोधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुंगासरा में थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को कानूनी जागरूकता, सामाजिक समरसता, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस-जन सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में थाना प्रभारी सानोधा भरत सिंह ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर से इंस्पेक्टर अफरोज खान, महिला इंस्पेक्टर श्रीमति रुपाली पांडे, इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र शुक्ला, सब-इंस्पेक्टर रिंकू सिंह एवं प्रशिक्षणाधीन नव आरक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्नत एवं जैविक खेती कैसे करें इस संबंध में आकाश चौरसिया द्वारा ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया गया।
ग्राम स्तर से कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि शिवराज यादव, ग्राम के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के जनोपयोगी प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को शांति, भाईचारा, आपसी सौहार्द, कानून के प्रति सम्मान एवं पुलिस से निर्भीक होकर सहयोग करने का संदेश दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना समय पर पुलिस को देने से अपराधों की रोकथाम संभव है। थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर द्वारा आयोजित यह जन चेतना शिविर समाज में सकारात्मक सोच, विश्वास एवं समरसता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। सागर पुलिस आमजन के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित, जागरूक एवं समरस समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम जिले भर में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।




