

सिंगरौली नगर पालिक निगम में नागरिक जुड़ाव हेतु कार्यशाला का आयोजन ।
स्वच्छता में सबके प्रयास और सहभागिता आवश्यक: स्वास्थ्य अधिकारी
सिंगरौली:– निगमायुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों को स्वच्छता से जोड़ने की पहल अंतर्गत नगर निगम सभागार में क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शहर के आरआरआर सेंटर,झोला बैंक,बुक बैंक,नेकी की दीवार और बर्तन बैंक के संचालक,एसटीपी एवं एफएसटीपी के प्रतिनिधि, ठोस कचरा उत्पादक,रहवासी कल्याण समिति,बाजार कल्याण समिति,सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि,एनसीएल एनटीपीसी एवं अदानी टाउनशिप के प्रतिनिधि सहित प्लास्टिक विक्रेताओं की सहभागिता रही।
कार्यशाला के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के जमीनी सत्यापन के दौरान आवश्यक सभी दिशा निर्देशों को सांझा किया जाकर शहर की स्वच्छता में सबके प्रयास और नवाचारों हेतु विकल्पों को चर्चा में लाया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को प्रभावी बनाने हेतु नागरिक संस्थाओं और स्व-सहायता समूहों के सहयोग से कपड़े के थैले तैयार करवाकर बाजार में विकल्प के तौर पर उपलब्ध करवाने पर सहमति बनी।
कार्यशाला में मुख्य रूप से स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी,आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला,साक्षी सिंह परमार,स्वच्छता समन्वयक भानु प्रताप सोनी,आईईसी टीम लीडर नितेश सिंह,अनिल अग्रवाल,पीयूष केशरी,राजा राम केशरी,संजय कुमार चतुर्वेदी,बृजेश शुक्ला,पूनम रावत,शिवेश्वर पाण्डेय,पीयूष सिंह,अर्पित गुप्ता,संतमुनि, डॉ. राजेश कुमार,ज्योति दुबे,आर पी चौधरी,सीएमपी तिवारी,सचिन दवे उपस्थित रहे।




