A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

लुरमी में शासकीय गेहूं की चोरी पर बरही पुलिस के कार्य शैली बडा झोल

थाना की मिली भगत से लाखों का वारा-न्यारा

कटनी

बरही पुलिस की कार्यशैली इस बार भ्रष्टाचार की दुर्गंध के कारण चारों तरफ सुर्खियां बटोर रही है। बीते दिनों बरही पुलिस के द्वारा सरकारी गेहूं चोरी के मामले में की गई कार्यवाही इन दिनों खूब चर्चा में है। बरही पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर लगातार सवाल भी खड़े हो रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों की माने तो बरही पुलिस के अधिकारियों एवं कुछ एक कर्मचारी ने आरोपियों को बचाने के नाम पर लाखों के बारे न्यारे कर लिए। बताया जाता है की इस मामले में कई आरोपी ऐसे थे जो कि सीधे तौर पर दोषी बन रहे थे, लेकिन उन्हें दोषी न बनाने को लेकर इस पूरे खेल को अंजाम दिया गया।

अपुष्ट सूत्रों की माने तो बरही पुलिस ने बीते दिनों ग्राम लुरमी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का चैनल गेट एवं खिड़की की रॉड तोड़कर चोरों ने 140 बोरी गेहूं पार कर दी थी। इसी दुकान में एक माह पहले भी चोरी हुई थी। इस मामले में कार्यवाही करते हुए बरही पुलिस ने प्रदीप कचेर, लाल गोविंद उर्फ़ लाले कुशवाहा, ताहिर अंसारी, मुकेश कुमार रजक एवं एक नाबालिक को गिरफ्तार किया था। घटना के तीन अन्य आरोपी रोशन सिंह, गगन सिंह एवं राघवेंद्र सिंह फरार थे। पुलिस ने चोरी का माल ले जाने में प्रयोग की गई पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 54 जेडए 6724 को भी जप्त किया था।सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले में सीधेतौर पर दोषी पाए गए कुछ लोगों को लेनदेन करते हुए छोड़ दिया।

सूत्रों से पता चला कि यहां पर ताहिर से लगभग 40 से 50 हजार, चंदिया वाले पिंटू से लगभग डेढ़ से दो पेटी, प्रदीप से लगभग एक पेटी, सरमन से लगभग 20 से 25 हजार, गजराज से लगभग लगभग 40 से 50 हजार और रंजीत से भी कुछ इसी तरह लगभग 20 से 25 हजार ले लिए। यहां पर यह भी चर्चा है कि ताहिर से सेवा शुल्क लेने के बावजूद बाद में उसे आरोपी बना दिया गया। इतना ही नहीं चंदिया वाला पिंटू चोरी का गल्ला खरीददार बताया जाता है। उसे बचाते हुए बरही पुलिस ने अपनी ख्वाहिशें पूरी की।

बताया जाता है की इस पूरे मामले में रुपयों का लेनदेन बरही थाने में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों के जरिए किया गया। हालांकि लेनदेन की चर्चा तो खूब हो रही है लेकिन लेनदेन कैसे और कब हुआ इस तरह के साक्ष्य अब तक सामने नहीं आए हैं।

उच्य अधिकारी ने दिया आश्वासन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि पुलिस कार्यवाही को लेकर आरोप प्रत्यारोप तो हो रहे हैं लेकिन अब तक ऐसे किसी भी लेनदेन से संबंधित कोई प्रमाण सामने नहीं प्रस्तुत किए गए हैं। अगर ऐसे कोई प्रमाण सामने आते हैं तो, दोषियों पर कार्यवाही अवश्य होगी।

कटनी ब्यूरो चीफ, सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!