A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसमाज और विकास

सूने मकान में चोरी का खुलासा, मां-बेटे गिरफ्तार,11 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद

कोरबा :- जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सतत कार्रवाई के बीच सूने मकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गिरवी रखे गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 11 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र मानीकपुर एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का पर्दाफाश किया गया,मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2026 को प्रार्थी ने चौकी मानीकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार सहित रायपुर गया हुआ था।

7 फरवरी की रात घर लौटने पर देखा कि घर के बाहर और अंदर लगे ताले टूटे हुए हैं। घर के भीतर रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान गायब थे। प्रारंभिक रूप से चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई गई थी।प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के सोने-चांदी के आभूषण “मधुर फाइनेंस” में गिरवी रख दिए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस कंपनी से संपर्क कर विधिवत कार्रवाई करते हुए सभी आभूषण बरामद कर लिए। बरामद जेवरों का बाजार मूल्य लगभग 11.11 लाख रुपये आंका गया है।

पुलिस ने इस मामले में संजय वैष्णव उर्फ गोलू (31 वर्ष) एवं उसकी मां लव कुमारी वैष्णव (50 वर्ष), निवासी निहारिका साडा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(1), 317(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!