*व्यापारी एवं उद्योग संवाद पर बोले मंत्री नंद गोपाल नंदी*
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से विनीत सिन्हा कानपुर नगर।
कानपुर नगर।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बहुमूल्य मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत आम बजट 140 करोड़ भारतीयों की खुशहाली की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन का सजीव दर्पण है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कही। वे आज भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा ज्ञान भारती महिला विद्यालय, बिरहाना रोड में आयोजित व्यापारियों से बजट पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत–2047 की दिशा में एक ठोस, प्रभावी एवं दूरदर्शी रोडमैप है। उन्होंने नारी शक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक गृहिणी घर की प्रत्येक आवश्यकता का संतुलन बनाती है, उसी प्रकार नारी शक्ति की प्रतीक देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने हर वर्ग और हर सेक्टर को ध्यान में रखते हुए बजट का प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की खुशहाली, समृद्धि और जीवन स्तर में सुधार की गारंटी है। इससे देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी तथा भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी। युवा, महिला, किसान, व्यापारी और उद्यमी—सभी की आकांक्षाओं को यह बजट साकार करने वाला है।
नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप यह बजट आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियानों को मजबूती देने वाला है। साथ ही स्टार्टअप, एमएसएमई और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक आर्थिक संबल प्रदान करता है। इस बहुआयामी एवं बहुलक्षीय बजट के लिए उन्होंने 25 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में नई पहचान मिली है। केंद्रीय बजट 2026–27 उत्तर प्रदेश की विराट संभावनाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप है, जो राज्य के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
नंदी ने बताया कि घोषित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा, जिससे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा जैसे शहरों में कनेक्टिविटी और व्यापार दोनों को गति मिलेगी। इसके साथ ही छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एमएसएमई ग्रोथ फंड उत्तर प्रदेश के कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूती देगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कार्यक्रम के अंत में बजट पर चर्चा की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने की तथा संचालन पारस अवस्थी ने किया। मंत्री नंदी ने उपस्थित व्यापारियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए पुनः प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, विजय पंडित, अरविंद चतुर्वेदी, किशन स्वरूप मिश्रा, श्याम मोहन दुबे, शेष नारायण त्रिवेदी, पंकज अरोड़ा, रोशन लाल अरोड़ा, मुकुल वर्मा, नागेंद्र राय,ईश्वर वर्मा, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, धर्मप्रकाश गुप्ता, अचल गुप्ता, राकेश सिंह, उमंग अग्रवाल,मुकेश गौड़, राजेश त्रिवेदी, रावेल गुप्ता, राजू चौधरी, किशोर सक्सेना, सुरेश गुप्ता, अमित दोसर, विक्रम पंडित,विराट गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनीता सोनी, शिखा गुप्ता, संध्या साहू, राजेश गुप्ता, अजय जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता, धर्मेश सिंह, श्याम अग्रहरि,सतीश तिवारी, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, पार्षद अभिषेक गुप्ता, मोनू, गोपाल दोसर, योगेंद्र पांडे मंडल अध्यक्ष, रमाशंकर अग्रहरि मंडल अध्यक्ष, पवन राजपूत, शिबू गुप्ता, प्रमोद अग्रहरि बार्डर, सुरेंद्र गुप्ता, गुरुनारायण गुप्ता, आशीष ठाकुर, सोनू गुप्ता, अनिल गर्ग, दीपक कुमार गुप्ता, रामकृपाल जायसवाल, आदित्य गुप्ता, मदन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सीताराम गुप्ता, देवा अग्रवाल, सिद्धार्थ अवस्थी, के एल श्रीवास्तव,मोहित गुप्ता, विनीत सिंह राठौर, जितेंद्र गौड़, के. एल. श्रीवास्तव, बल्लू गुप्ता, सरवन गुप्ता, अरुण राठौर, अलंकार ओमर, विशाल अग्रवाल, विशाल दुबे, आदि मौजूद रहे।