A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानव्यापारसबसे हाल की खबरेंसमाज और श्रमिक अधिकारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की केंद्रीय टीम ने नावां में की कारवाई

92496 किग्रा आयोडीन नमक मोके पर सीज़ किया

 

डीडवाना-कुचामन, जिले में  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ टी शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर अभियान के तहत 6 फरवरी को अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो ने नावा सिटी स्थित नमक निर्माण करने वाली फैक्ट्री मैसर्स कस्तूरी कैमफ़ूड प्रा. ली. पर कार्यवाही कर मौके से प्राप्त TITU ब्रांड नाम से लगभग 92500 किग्रा आयोडाइज्ड नमक का आयोडीन स्पॉट टेस्ट किट से जाँच की गई, जांच में पाया गया की नमक में आयोडीन डाला ही नहीं गया है इस बाबत फर्म मालिक राहुल काला ने भी स्वीकार किया।

 

जिस पर टीम ने कारवाई करते हुए मौके से नमक का सैंपल लेकर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत लगभग 92496 किग्रा आयोडीन नमक मोके पर सीज़ किया और जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

 

इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित,विनोद शर्मा एवं लोकेश शामिल रहे तथा डीडवाना कुचामन जिले से खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!