A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

बस स्टैंड में भड़की आग दो दुकानें जल कर खाक

बड़ा हादसा टला

 

कटनी:

शहर के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में आज तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर ‘चाय चौपाल’ और ‘भानू गुटका’ नामक दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सुबह की शुरुआत में ही उठते धुएं और लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देखते ही देखते आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। शुरुआती जांच में आग का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंची। संकरी जगह और तेज लपटों के बीच दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन समय रहते आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

आगजनी में दुकानों के अंदर रखा फर्नीचर, सामान और स्टॉक पूरी तरह नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकानों के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!