A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

लूट कर फरार शातिर आरोपी को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा लूट की गंभीर घटना में फरार चल रहे शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। घटना दिनांक 05.12.2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे की है, जब फरियादिया विवेकानंद वार्ड निवासी महिला (उम्र 22 वर्ष) अपनी ऑनलाइन दुकान पर मौजूद थी तथा उसका पति दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान चार बदमाशों ने एकजुट होकर दुकान पर आकर फरियादी के पति को चाकू दिखाकर भयभीत किया। बदमाशों की इस आपराधिक हरकत से दहशत का माहौल बन गया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी यश उर्फ आदर्श सोनी ने काउंटर पर रखी ₹10,000/- नगद राशि लूट ली और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर थाना मोतीनगर में अपराध धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं सतत दबिश के माध्यम से पहले ही दो आरोपियों अजय पटेल एवं निशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया था। इसी क्रम में फरार आरोपी यश उर्फ आदर्श सोनी पिता राजेन्द्र सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोहननगर वार्ड, सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

Back to top button
error: Content is protected !!