A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

शिव शक्ति, एवं बजरंग बली की भक्ती का अनुपम समागम,

बाटेश्वर नाथ धाम कैमोर में श्रद्धा एवं भक्ति का महोत्सव

कटनी

कैमोर स्थित प्राचीन शिव शनि हनुमान मंदिर बटेश्वरधाम एक बार फिर भक्ति आस्था और संगीत के दिव्य रस में सराबोर होने जा रहा है। प्रभु शिव की अनुकंपा और श्री हनुमान जी की कृपा से यहाँ साप्ताहिक संगीतमय अखंड सुंदरकांड पाठ का भव्य एवं भावविभोर कर देने वाला आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महापर्व बनकर आ रहा है। यह पावन आयोजन 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक निरंतर चलेगा जहाँ हर दिन राम नाम की गूंज चौपाइयों की मधुर स्वर और भक्ति की अविरल धारा श्रद्धालुओं के हृदय को भक्तिरस से भर देगी।

15 फरवरी 2026 रविवार को इस महायज्ञ का विशेष समापन होगा जो स्वयं में एक दिव्य अनुभूति प्रदान करेगा। कैमोर समाज सेवी भक्त बृम्हमूर्ती तिवारी ने बताया की इस अवसर पर पूजन अर्चन हवन एवं भंडारे का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा और भगवान शिव शंकर की बारात बटेश्वरधाम से लालनगर शिवालय तक बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी जिसका शुभारंभ सायंकाल 7 बजे होगा। आयोजन में श्रद्धा संस्कृति और सनातन परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजक बटेश्वरधाम समिति कैमोर एवं समस्त धर्मानुरागी सज्जनों द्वारा समर्पित भाव से इस आयोजन को साकार किया जा रहा है वहीं स्वागताकांक्षी के रूप में क्षेत्र के गणमान्य श्रद्धालुजन अपनी सहभागिता से आयोजन को गरिमा प्रदान करेंगे। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आत्मा को शांति मन को आनंद और जीवन को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला दिव्य अवसर है। बटेश्वर धाम समिति ने अपील करते हुए कहा की समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर शिव कृपा और हनुमत भक्ति का पुण्य लाभ प्राप्त करें

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

Back to top button
error: Content is protected !!