A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

20करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात दी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विकासखंड राहतगढ़ के ग्राम उमरियासेमरा, चंदनहारी, हिनौतियाकलां, मानकीसलैया में 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में विशिष्ट छवि बनी है और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी के समग्र सशक्तिकरण में जुटी है। हमारी सरकार ने विकास को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जमीन पर उतारने का काम किया है। यह सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी इन चारों स्तंभों के समग्र सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता मानकर आगे बढ़ रही है।
सरकार ने हर गरीब के सिर पर छत, हर घर में बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने का संकल्प लिया। जनधन, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने गरीब के जीवन में सुरक्षा और सम्मान दोनों जोड़े हैं। किसानों के लिए सरकार ने सिर्फ राहत नहीं, बल्कि भविष्य की राह खोली है। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई परियोजनाएँ और आधुनिक कृषि तकनीक ने किसान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। आज किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ बन रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि युवाओं देश की सबसे बड़ी ताकत जिनके लिए सरकार ने स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं को जोड़कर रोजगार माँगने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनाया है। सरकार का विश्वास है कि जब युवा सशक्त होगा, तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। मंत्री राजपूत ने 5.20 लाख़ की लागत से बनने वाले मार्ग की घोषणा करते हुए कहा कि इससे लालबाग, उमरिया सेमरा, सागौनीखुर्द, कोरजा, टेहरा-टेहरी, कालीपठार, सेनकुआं, महुआखेड़ागौंड़ी, सहित लगभग 20 से अधिक ग्रामों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ मंत्री राजपूत ने उमरियासेमरा,चंदनहारी,हिनौतियाकलां तथा मानकीसलैया में मंगलभवन, सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, सामुदायिक भवन, रविदास मंदिर चबूतरा, शासकीय प्राथमिक शाला में सुधार कार्य सहित 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!