A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अवैध पशु परिवहन पर बडी कार्यवाही, ट्रक से 35भैंसों को कराया मुक्त ,दो आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260207 WA0182

IMG 20260207 WA0181सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध एक बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 35 भैंसों को सुरक्षित मुक्त कराया गया तथा दो आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है। थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत खुरई रोड, हरियाली बाजार के पास पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में अवैध रूप से पशुओं का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक क्रमांक UP 79 AT 8355 (रेड कलर) की तलाशी लेने पर ट्रक में 35 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई पाई गईं, जिनके साथ क्रूरता की जा रही थी। ट्रक में मौजूद दो व्यक्तियों से नाम-पता पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम,इरफान कुरैशी, पिता मोहम्मद कुरैशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 राहतगढ़,रुस्तम, पिता हलीम कुरैशी, उम्र 33 वर्ष, निवासी राहतगढ़, जिला सागर बताए। आरोपियों से पशुओं एवं वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया मामला पशुओं के प्रति क्रूरता का पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा पशु परिवहन संबंधी नियमों के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई। सभी 35 भैंसों को सुरक्षित रूप से गौशाला में सुपुर्द किया गया है। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जसवंत राजपूत (थाना प्रभारी मोतीनगर) के नेतृत्व में सउनि राकेश भट्ट, आरक्षक पुष्पेंद्र शर्मा, आरक्षक बद्री सिंह ठाकुर, आरक्षक सोमवीर एवं आरक्षक दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!