A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रविदास शोभायात्रा में हिंसक झड़प, कई लोग घायल;एक की मौत की खबर

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

हरिद्वार। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में संत रविदास शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पथराव, फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में दो लोगों के गोली लगने से घायल होने व एक की मौत की खबर है। हालांकि मौत की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 

जानकारी के मुताबिक रविवार को भगवानपुर क्षेत्र के बिनारसी गांव में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकल रही थी। इस दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया, किंतु शोभायात्रा समाप्ति के बाद विवाद ने फिर से हिंसक रूप ले लिया। आमने-सामने आए दोनों गुटों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। सूचना है कि घटना में 3 लोगों के गोली लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक युवक की मौत की भी खबर है। मौत की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। घटना को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी ने दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!