A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में विधायक लारिया ने की शिरकत

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह शिवमय नजर आया, जहाँ क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित होकर धर्म और सेवा का संदेश दिया। विधायक लारिया के प्रवास की शुरुआत मकरोनिया स्थित गणेश एंजोरा से हुई, जहाँ ग्वाल (यादव) समाज सकल पंच सागर द्वारा आयोजित 11 कन्याओं के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की। यहाँ उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए आयोजन समिति को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और समाज में फिजूलखर्ची रोकने हेतु सामूहिक विवाह को आज की महती आवश्यकता बताया।आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रंखला में विधायक लारिया मकरोनिया स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, जहाँ जयवीर गोरखा समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य महारुद्राभिषेक, हवन और महाआरती में शामिल होकर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में उन्होंने मकरोनिया के सेमराबाग वार्ड क्रमांक-1 स्थित शिव मंदिर में आयोजित रुद्री निर्माण एवं अभिषेक कार्यक्रम में सहभागिता की। धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को बल देने के उद्देश्य से वे परसोरिया स्थित श्री हरदौल लाला मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भी सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।
दिन भर चले इन कार्यक्रमों के क्रम में विधायक लारिया पटनेश्वर धाम, ढाना पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर शिवरात्रि मेला महोत्सव का अवलोकन किया। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर विधायक श्री लारिया की विभिन्न समाजों और धार्मिक अनुष्ठानों में उपस्थिति ने न केवल श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता का वातावरण भी निर्मित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!