A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशसीधी

सीधी जिले में हैरान करने वाला मामला, महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहे पुजारी की गला रेत कर हत्या

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार  9425179527 मध्य प्रदेश के

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी इंद्रभान द्विवेदी रोजाना की तरह सुबह करीब 8:00 बजे घर से पूजा अर्चना करने मंदिर निकले थे, तभी रास्ते में दो बाइक सवार हमलावर आए और उन्होंने धारदार हथियार से पुजारी का गला रेत दिया, इस पूरी घटना को इतनी निर्दयता पूर्वक अंजाम दिया गया कि पुजारी इंद्रभान द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई और इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.

 

घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल

महाशिवरात्रि पर हुई इस घटना से हर तरफ तनाव का माहौल है, फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है, कुसमी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है, हालांकि हत्या के पीछे क्या कारण है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस आसपास के इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Back to top button
error: Content is protected !!