
सनावद : वनमाली पुस्तकालय में हुआ सुन्दरकांड
विगत कुछ दिनों पहले शुरू हुए वनमाली पुस्तकालय में शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर हरे राम कीर्तन मंडल द्वारा संगीतमय सुन्दरकांड व भजन संध्या आयोजन किया गया। ग्रन्थपाल रोशनी भगत्या ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम पुस्तकालय में साहित्यिक पुस्तकों के साथ आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह भी रखें जिससे हर उम्र के पाठक यहाँ आए और पुस्तकों के प्रति उनकी रूचि बढ़े साथ ही ऐसे कार्यक्रम करवाते रहने का पूरा प्रयास करते रहेंगे । कार्यक्रम में मंडल के सदस्यों के साथ रेखा भगत्या, सुनिता चावड़ा, ममता पँवार,राजेंद्र भगत्या,लोकेश भगत्या, कल्याणमल कुमरावत, ओमप्रकाश कुमरावत, हीरालाल नामदेव, रविंद्र चौहान,जयपाल सिंह, शिवकुमार बड़ोले,लोकेन्द्र सिंह चौहान,व अतुल तम्बोली सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद थे।
: रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा 




