A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि,, महापौर, सूरी,,

साफ सफाई प्रकाश एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

कटनी

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के प्राचीन मधई मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने एक दिन पूर्व शनिवार को क्षेत्रीय पार्षद मौसूफ बिट्टू एवं एमआईसी सदस्यों के साथ मंदिर परिसर एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

इस दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,बीना बैनर्जी,उमेंद्र अहिर वार सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पार्किंग की स्थिति, पेयजल उपलब्धता तथा विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

महापौर ने विशेष रूप से नगर के सभी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त साफ-सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश मौजूदा अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधा-पूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।निरीक्षण उपरांत महापौर ने पार्षद साथियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं हेतु तैयार किए जा रहे प्रसाद की पैकिंग कार्य में भी सहभागिता निभाई।

निरीक्षण के दौरान उपयंत्री संजय मिश्रा,मोना करेरा,प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी,स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह,सहित मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ , सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!